देव: कंचनपुर पुलिस ने बंगला पहाड़ पर चलाया बड़ा अभियान, 132 लीटर महुआ शराब बरामद
देव प्रखंड अंतर्गत कंचनपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को बंगला पहाड़ क्षेत्र में छापेमारी कर 132 लीटर देशी महुआ शराब जब्त की है। इस दौरान पुलिस ने एक अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बंगला पहाड़ पर छापेमारी की, जहां से भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब बरामद।