नावकोठी: नावकोठी के वार्ड नंबर एक मुसहरी में लगी भीषण आग, 32 घर जलकर राख; मुखिया सहित अन्य ने की मदद
नावकोठी के वार्ड नंबर 1 में शनिवार की देर रात अग्निकांड में 32 घर महादलित के जलकर राख हो गये. इस घटना के बाद आसपास के जनप्रतिनिधियों के द्वारा गरीबों के मदद के लिए राहत सामग्री उपलब्ध कराने का सिलसिला जारी है. मुखिया राष्ट्रपति कुमार ने 32 परिवारों को खाद्य पदार्थ कपड़ा एवं बर्तन आदि उपलब्ध कराया है.