पाली: ग्राम अर्जुन खिरिया निवासी अभय एवं उनके साथी का थाईलैंड में आयोजित इंटरनेशनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता में चयन हुआ
Pali, Lalitpur | Jul 3, 2026 ग्राम अर्जुन खिरिया निवासी अभय पस्तोर वउनके मड़ावरा निवासी खिलाड़ी साथी राघवेंद्र का थाईलैंड में आयोजित होने वाली इंटरनेशनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता में चयन होने पर खुशी का माहौल है। उक्त मामले में अभय के पिता दिनेश पस्तोर ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके बेटे उनके साथी खिलाड़ी द्वारा पांडिचेरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया था जिसके परिणाम स्वरूप उनका चयन है।