साकची में कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में यातायात एवं सड़क सुरक्षा को लेकर मंगलवार को 4:00 बजे बैठक हुई। बैठक में खुलासा हुआ कि पिछले महीने हुई सड़क दुर्घटनाओं में 17 लोगों की मौत बिना हेलमेट वाहन चलाने से हुई। DC ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना, लाइसेंस रद्द करने और ओवरलोडिंग पर बस मालिकों की जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए।