प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ दौरे पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार पर किया तीखा हमला, बच्चों की मौत और सीएमएचओ एपीओ पर उठाए सवाल
राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर दोपहर में प्रतापगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने “संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ” अभियान के तहत आयोजित कार्यशाला में भाग लिया। उनके आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। पूर्व विधायक रामलाल मीणा, जिलाध्यक्ष दिग्विजयसिंह सहित कई पदाधिकारियों ने फूलमालाएं पहनाकर व साफा बांधकर उनक