☀️💧 भीषण गर्मी में राहत की पहल – जल ही जीवन है!
वैशाली जिला प्रशासन के निर्देश पर जिले के सभी नगर निकाय क्षेत्रों में प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों, बस पड़ावों, अस्पतालों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छ एवं शीतल पेयजल हेतु प्याऊ की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
🚰 राहगीरों, मजदूरों, रिक्शा चालकों, दुकानदारों और आम नागरिकों को मिलेगी गर्मी से राहत।
जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह ने सभी नागरिकों से अपील की है कि गर्मी के मौसम में पर्याप्त पानी पिएं, ओआरएस एवं अन्य तरल पदार्थों का सेवन करें तथा बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखें।
🤝 आइए, एक जिम्मेदार नागरिक बनें—खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।
“कोई प्यासा न रहे, यही हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।”
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar
#Vaishali #HeatWave #Pyaau #DrinkWater #PublicService #DMVaishali #JalHiJeevanHai #SummerSafety
32 views | Vaishali, Bihar | Jun 22, 2026