रायसिंहनगर: 4MK गांव में युवती ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर की खुदकुशी, पुलिस ने किया मर्ग दर्ज
रायसिंहनगर के चार एमके गांव में एक युवती ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर खुदकुशी कर ली।इस मामले में मुकलावा थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने रविवार शाम 5:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि एक व्यक्ति ने थाने में हाजिर होकर कहा कि उसकी भतीजी ने घर में ही जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे भतीजी की मौके पर ही मौत हो गई।