अकबरपुर: हाई कोर्ट के आदेश पर बसकंडा पंचायत के मुखिया विनोद कुमार को पद पर बहाल किया गया, हटाने के दोनों आदेश रद्द
बुधवार को 4:00 बजे जानकारी मिली कि पटना हाई कोर्ट के आदेश के बाद नवादा जिले के अकबरपुर प्रखंड के बसकंडा पंचायत के निर्वाचित मुखिया विनोद कुमार को पुनः मुखिया पद पर बहाल करने का निर्देश जारी किया गया है। न्यायालय ने बिहार पंचायत राज अधिनियम की धारा 18(5) के प्रावधानों की व्याख्या करते हुए स्पष्ट किया कि किसी निर्वाचित मुखिया को पद से हटाने की प्रक्रिया