पीलीबंगा: सरामसर गांव में पिता-पुत्र के साथ हुई मारपीट, पीलीबंगा पुलिस थाने में दर्ज हुआ मुकदमा
सरामसर गांव में पिता पुत्र के साथ मारपीट करने के आरोप में पीलीबंगा पुलिस थाने में केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने आज रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि श्रीमती मिथलेश देवी निवासी सरामसर ने आरोप लगाया कि चारजद आरोपियों ने परिवादिया के पति देवेंद्र वह पुत्र राजीव के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने मारपीट की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।