पटना ग्रामीण: राजेंद्रनगर में उत्पाद विभाग की कार्रवाई, जिला प्रशासन का बोर्ड लगी गाड़ी से शराब जब्त
मंगलवार की रात 9:00 बजे उत्पाद विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर जिला प्रशासन की बोर्ड लगी गाड़ी से 324 पीस किंगफिशर बियर और 22 बोतल ओल्ड मॉन्क शराब जब्त किया है। मामले में ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया गया है, जो कि राजा पुल का रहने वाला है।