पटना ग्रामीण: पटना में बिहार विशेष सर्वेक्षण और बंदोबस्त प्रक्रिया में उद्घोषणा तिथि बदली, जानकारी जारी
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव जय सिंह ने विभाग के कार्यालय में सोशल मीडिया के जरिए मंगलवार रात करीब 8:00 बजे बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त प्रक्रिया के अंतर्गत वर्तमान में उद्घोषणा तिथि के बदलाव को लेकर जानकारी दी। मौके पर जय सिंह ने कहा कि वर्तमान में बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्यक्रम बिहार के 38 जिलों में चलाया जा रहा है।