बबेरू: भदेहदू गांव में धान के खेत में भैंस चराने से मना करने पर दबंगों ने खेत मालिक को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल किया
Baberu, Banda | Sep 8, 2026 बबेरू कोतवाली क्षेत्र के भदेहदू गांव के पूरन पुत्र श्याम बिहारी 35 वर्ष यह आज मंगलवार की शाम अपने धान के खेत में खाद डालने के लिए गया था। कभी गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति की भैंस धान के खेत में चर रही थी,तभी पूरन ने मना किया तो व्यक्ति ने लाठी डंडो से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया,घायल ने बबेरू कोतवाली पहुंचकर मारपीट करने वाले के खिलाफ शिकायत किया।