कटंगी: सावन के तीसरे सोमवार सेलवा से निकली भव्य कावड़ यात्रा, क्षेत्र की सुख-समृद्धि और अच्छी बारिश के लिए की गई शिव आराधना
भक्ति, आस्था रंग में सराबोर कटंगी तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत सेलवा से सावन के पवित्र महीने के तीसरे सोमवार को प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई। बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ निकली इस यात्रा में सैकड़ों शिवभक्तों ने क्षेत्र की समृद्धि, शांति, अच्छी फसल और अच्छी बारिश की मनोकामना के साथ भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की। पूरे