थराली: गणेश गोदियाल ने थराली में कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता रावत के पक्ष में निकाली रैली, भाजपा पर साधा निशाना
कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ने रविवार सुबह 7 बजे जानकारी देकर बताया कि नगर निकाय चुनाव को लेकर शनिवार को कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल ने थराली में कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी सुनीता रावत के पक्ष में रोड शो कर लोगों से वोट की अपील की। वही केदारबगड में आयोजित नुक्कड़ सभा में उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है।