थराली: थराली विधानसभा की तीनों नगर पंचायतों में लहराएगा भाजपा का परचम, विकास के लिए जनता खिलाएगी कमल: विधायक भूपालराम टम्टा
निकाय चुनावों के लिए भाजपा ने अपना प्रचार अभियान तेज कर लिया है। थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने मंगलवार को सुबह10 मीडिया से बात करते हुए कहा कि थराली विधानसभा में तीनों नगर पंचायत सीटो पर भाजपा जीत को लेकर आश्वस्त है।कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के कुशल नेतृत्व में भाजपा नंदप्रयाग, नंदानगर ,और थराली तीनो सीटें जीतने जा रही है।