थराली: नगर निकाय चुनाव में थराली की जनता ने कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता रावत को समर्थन नहीं दिया, तो होगी भूल: डॉ. जीत राम
नगर निकाय चुनाव को लेकर रविवार को दोपहर दो बजे कांग्रेस के पूर्व विधायक डॉ जीतराम टम्टा ने नुक्कड़ सभा आयोजित कर लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता रावत के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर थराली की जनता सुनीता रावत को समर्थन नहीं देती है तो थराली के विकास के लिए बड़ी भूल होगी।उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा।