थराली: थराली पुलिस ने महिला तस्कर के इरादों को नाकाम करते हुए 810 ग्राम अवैध चरस के साथ पकड़ा, सलाखों के पीछे पहुँचाया
थराली पुलिस ने चेकिंग अभियान के तहत बुधवार को थाना थराली पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान देवाल तिराहा बैरियर से चंद्रा देवी पत्नी स्वर्गीय गुमान सिंह निवासी ग्राम जड़विला शामा थाना व तहसील कपकोट,जिला बागेश्वर को 810 ग्राम अवैध चरस के साथ पकड़ा। जिसके बाद अभियुक्त के विरूद्ध थाना थराली पर मु0सं0-04/2025, धारा-8/20 NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया