मुरैना: NH-44 पर वन विभाग और सिविल लाइन पुलिस ने पत्थर से भरी ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी, मामला दर्ज
Morena, Morena | Feb 15, 2026 सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 44 पर वन विभाग और सिविल लाइन थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध पत्थर से भरी ट्रैक्टर ट्राली को पकड़कर थाने में सुपुर्द कर दिया गया है। वही बताया जाता है कि चालक मौके से फरार हो गया और बिना अनुमति के अवैध पत्थर लेकर जा रहा था जिसके बाद पुलिस ने खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज कियाहै।