सिद्धू मूसेवाला के फैंस के लिए बड़ी खबर, अक्टूबर से शुरू होगा होलोग्राम कॉन्सर्ट टूर..
#SidhuMooseWala
सिद्धू मूसेवाला का होलोग्राम कॉन्सर्ट टूर अक्टूबर से
दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के फैंस के लिए बड़ी खबर। 🎤
उनके पिता बलकौर सिंह के मुताबिक, सिद्धू के गानों पर आधारित होलोग्राम कॉन्सर्ट टूर अक्टूबर में शुरू होगा। पहला शो 8 या 9 अक्टूबर को कनाडा के टोरंटो में प्रस्तावित है।
शुरुआत में करीब 10 शो आयोजित करने की योजना है। होलोग्राम प्रस्तुति के बाद 2-4 मिनट का भाषण और दर्शकों से संवाद भी होगा।
पहले शो में बलकौर सिंह खुद मौजूद रहेंगे और सिद्धू का नया गाना भी लॉन्च किया जाएगा।
#SidhuMooseWala #SidhuMoosewala #BalkourSingh #Punjab