दतिया: उनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न, दिनेश शर्मा के नेतृत्व में आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण
Datia, Datia | May 4, 2026 पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य में कस्बा उनाव में उत्साह का माहौल देखने को मिला। मुख्य चौराहे पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश शर्मा घरावण के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया और लोगों को मिष्ठान वितरण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।