अंजड़: ग्राम पंचायत छोटा बड़दा में सरदार सरोवर परियोजना के तहत विशेष शिविर का आयोजन
Anjad, Barwani | Mar 12, 2026 ग्राम पंचायत छोटा बड़दा में सरदार सरोवर परियोजना के विस्थापितों की रजिस्ट्री प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए दो दिवसीय दस्तावेज सत्यापन शिविर लगाया गया। कलेक्टर जयति सिंह के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में विस्थापितों से पट्टा, आधार, पैन कार्ड अन्य जरूरी दस्तावेज जमा कराए गए। मिली जानकारी के मुताबिक शिविर में अभी तक 412 लोगों ने अपने आवेदन जमा करवा चुके हैं।