मंदसौर: 5 वर्षीय अहमद रजा 11 दिन से लापता, 16 जुलाई को गांधी चौराहा पर होगा धरना प्रदर्शन
मंदसौर। खानपुरा नीलम शाह दरगाह क्षेत्र से 5 जुलाई को लापता हुए 5 वर्षीय अहमद रजा का 11 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। समाज के पदाधिकारी मजहर खान ने बताया कि मासूम की बरामदगी नहीं होने से परिजनों और समाज में आक्रोश है,बच्चे की शीघ्र तलाश की मांग को लेकर 16 जुलाई सुबह 11 बजे गांधी चौराहा पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा,