बीना: ग्राम ढांड में तालाब जीर्णोद्धार का भूमि पूजन, विधायक सहित कार्यकर्ता शामिल
Bina, Sagar | Apr 17, 2025 बिना जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत ढांड मैं जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें विधायक निर्मला सप्रे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में विधायक निर्मला सप्रे ने मां सरस्वती व कन्या पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।जिसके बाद विधायक ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत तालाब जीर्णोद्धार का भूमि पूजन किया।