बीना: बीना तहसील में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा
Bina, Sagar | Apr 17, 2025 शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के आवेदन विधायक के निजी कार्यालय की वजाए शासकीय कार्यालय में जमा कराने सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर गुरुवार करीब 2:00 बजे बीना तहसील प्रांगण में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और एसडीएम विजय डेहरिया को ज्ञापन सोपा है।