बीना: छोटी बजरिया पोस्ट ऑफिस में आधार कार्ड बनवाने लोग हो रहे परेशान, सुबह से लगती है लाइन,लोगों ने जताई नाराजगी
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
Bina, Sagar | Apr 16, 2025 नगर में आधार कार्ड बनवाने एवं अपडेट करने के लिए लोग काफी परेशान है। क्योंकि नगर में छोटी बजरिया पोस्ट ऑफिस एवं लोक सेवा केंद्र में ही आधार कार्ड का काम किया जा रहा है। जिसकी वजह से आधार कार्ड के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग केंद्र पर केंद्र खोलने से तीन-चार घंटे पहले ही पहुंच रहे हैं।