बीना: कृषि उपज मंडी में 30 अप्रैल को होगा सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन, विधायक ने की लोगों से अपील
Bina, Sagar | Apr 16, 2025 मुख्यमंत्री कन्यादान योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह का आयोजन कृषि उपज मंडी में किया जाना है जिसको लेकर नगर पालिका परिषद जनपद कार्यालय एवं विधायक कार्यालय में आवेदन जमा किए जा रहे हैं। विधायक निर्मला सप्रे ने बुधवार करीब 3:00 बजे मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि 30 अप्रैल को कृषि उपज मंडी प्रांगण में सामूहिक विवाह संबंधी आवेदन 20 अप्रैल तक लिए जाएंगे।