हनुमानगढ़: जंक्शन के शंकर कॉलोनी के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, जंक्शन पुलिस कर रही मामले की जांच
हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर जंक्शन के शंकर कॉलोनी के पास शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिलने पर सनसनी फैल गई आसपास के दुकानदारों ने हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची जंक्शन पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है हालांकि मृतक की पहचान अभी नहीं हुई है।