राघोगढ़: महुआखेड़ा और खेराड गांव में भूमि पर कब्जे की शिकायत पर प्रशासन ने दिलाया मालिकाना हक
Raghogarh, Guna | Apr 25, 2026 राघोगढ़ ब्लॉक में भूमि पर कब्जा संबंधी विवादों का गुना कलेक्टर के निर्देशन में मोबाइल कोर्ट से शुक्रवार कार्रवाई की गई। 25 अप्रैल को राघोगढ़ एसडीएम अमित सोनी ने बताया, महुआखेड़ा में प्रेम सिंह गाडरी ने भूमि पर कब्जा की शिकायत की मौके पर सीमांकन कर मालिकाना हक दिलाया। ग्राम महुआखेड़ा में सुखराम लोधी की बिजली पानी और भूमि विवाद की समस्या का निराकरण किया।