सादाबाद: मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने गांव बागबधिर के पास से एक अभियुक्त को तमंचा और कारतूस सहित किया गिरफ्तार
जनपद हाथरस पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में फरार/वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सहपऊ कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्यवाही करते हुए गांव बागबधिर के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है। गिरफ्तारी एवं संबंध में पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है।