गौतम बुद्ध नगर: टेकजोन-4 से पुलिस ने फर्जी कोचिंग सेंटर चलाकर अभिभावकों से ठगी करने वाली महिला समेत 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए फर्जी कोचिंग सेंटर चलाकर अभिभावकों के साथ लाखों रुपए की ठगी करने वाले एक महिला समेत चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 146 अप्रूवल लेटर व ₹8.19 लाख की पेमेंट स्लिप बरामद कर ली हैं। अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें आज जेल भेजा जा रहा है।