गौतम बुद्ध नगर: नीमका गांव में भारतीय किसान यूनियन ने विभिन्न मांगों को लेकर की पंचायत, राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत रहे मौजूद
ग्रेटर नोएडा के नीमका गांव में भारतीय किसान यूनियन ने किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को पंचायत का आयोजन किया। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन(टिकैत) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत मौके पर मौजूद रहे। किसानों का कहना है कि यदि सरकार ने जल्द ही किसानों के लिए विस्थापन की व्यवस्था नहीं की तो आगामी दिनों में महा आंदोलन किया जाएगा।