गौतम बुद्ध नगर: फेस-2 थाना पुलिस ने 57 कीमती मोबाइलों को उनके स्वामियों को सुपुर्द किया, डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी रहे मौजूद
नोएडा के फेस-2 थाना पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र से बरामद किए गए 57 कीमती मोबाइलों के स्वामियों को थाना परिसर में बुलाकर उनके मोबाइल उनके सुपुर्द किए। इस दौरान गौतम बुद्ध नगर के डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी मौके पर मौजूद रहे। मोबाइल मिलने पर मोबाइल स्वामियों ने फेस-2 थाना पुलिस का आभार व्यक्त किया है।