बिहार: सोहसराय थाना क्षेत्र के मोगलकुआँ में बच्चों के विवाद में मारपीट, एक किशोर ज़ख़्मी
Bihar, Nalanda | Apr 18, 2026 सोहसराय थानां क्षेत्र के मोगलकुआँ में शनिवार की दोपहर 3 बजे बच्चो के बीच हुए मारपीट में एक किशोर जख़्मी हो गया जिसे पुलिस द्वारा इलाज के लिए मॉडल अस्पताल लाया गया है। जख़्मी किशोर भगनबीघा ओपी क्षेत्र के मोरा गांव निवासी गोपाल सिंह का पुत्र विक्की कुमार है। सोहसराय थानां के पुलिस कर्मी ने बताया की बच्चो के बीच मारपीट हुआ था उसी में जख़्मी हो गया है