अनूपगढ़: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच अनूपगढ़ में हालात सामान्य, बाजार खुला
भारत-पाकिस्तान के तनाव के बीच अनूपगढ़ में भी हालत गंभीर हो गए थे मगर अब हालत में सुधार होने लगा है। अनूपगढ़ पुलिस थाने के थाना अधिकारी ईश्वर जांगिड़ ने आज रविवार दोपहर 12:30 बजे बताया कि अनूपगढ़ में अब सुबह 7:00 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक बाजार खुला रहेगा और 7:00 बजे के बाद ब्लैक आउट के दौरान जारी की गई गाइडलाइन की पालना करनी होगी। आमजन से भी सहयोग की अपील की।