अनूपगढ़: अनूपगढ़ रोडवेज आगार ने अनूपगढ़ से श्रीगंगानगर की 50% बसें बंद की
भारत-पाकिस्तान में तनाव की स्थिति चल रही है।तनाव के चलते अनूपगढ़ रोडवेज आगार ने अनूपगढ़ से श्रीगंगानगर की 50% बसों को बंद कर दिया है।रोडवेज आगार के मुख्य प्रबंधक राजीव कुमार ने आज शनिवार दोपहर 3बजे बताया कि भारत-पाकिस्तान के अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तनाव चल रहा है जिससे यात्री भार कम हो गया है यात्री भार कम होने के करण अनूपपुर से श्रीगंगानगर बसों को कम किया है।