अनूपगढ़: अनूपगढ़ क्षेत्र में रेड अलर्ट घोषित, बाजार को किया जा रहा है बंद
भारत-पाकिस्तान के तनाव के चलते आज शनिवार को अनूपगढ़ में रेड लाइट घोषित किया गया है। अनूपगढ़ एडीएम अशोक सांगवा ने आज शनिवार सुबह 9:30 बजे बताया कि रेड अलर्ट के साथ-साथ एयर स्ट्राइक अलर्ट भी रखा गया है। उन्होंने बताया कि आमजन से अपील की जा रही है कि सभी अपने घरों में रहे और अफवाहों को न फैलाये। वहीं स्थानीय लोगों के द्वारा प्रशासन का सहयोग किया जा रहा है।