अनूपगढ़: राजकीय पशु चिकित्सालय अनूपगढ़ परिसर में बने क्वार्टर में मिला एक व्यक्ति का शव, मौके पर पहुंची पुलिस
अनूपगढ़ के राजकीय पशु चिकित्सालय के परिसर में बने टूटे हुए क्वार्टर में एक व्यक्ति का शव मिला है। इस मामले में थाना अधिकारी ईश्वर जांगिड़ ने आज शनिवार दोपहर 3 बजे बताया कि शव की शिनाख्त मनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मनप्रीत सिंह 30 अप्रैल से घर से लापता था। जिसकी गुमशुदगी उसके पिता ने 1 मई को अनूपगढ़ पुलिस थाने में दर्ज करवाई गई थी।