अनूपगढ़: अनूपगढ़ क्षेत्र में रेड अलर्ट घोषित, क्षेत्र में पूर्ण रूप से हुआ ब्लैकआउट
भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव को लेकर आज श्री गंगानगर कलेक्टर डॉ मंजू ने अनूपगढ़ क्षेत्र में रेड अलर्ट घोषित किया है। आज शुक्रवार रात 9 बजे मिली जानकारी के अनुसार रेड अलर्ट के दौरान पूरी तरह से ब्लैक आउट रखा गया है। वहीं प्रशासन के द्वारा आमजन से अपील की जा रही है कि कोई भी व्यक्ति घरों से बाहर न निकले और अफवाहों से बचे।