अनूपगढ़: अनूपगढ़ के सिंह सभा गुरुद्वारा में स्थानीय लोगों ने भारतीय सेवा की कामयाबी के लिए की अरदास
अनूपगढ़ के सिंह सभा गुरुद्वारा में आज शुक्रवार दोपहर 1 बजे स्थानीय लोगों के द्वारा भारतीय सेना की कामयाबी के लिए अरदास की गई। नगरपालिका के उपाध्यक्ष सतपाल मूँजाल ने बताया कि भारतीय सेना के द्वारा पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को तबाह किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अरदास की गई है कि क्षेत्र में शांति,सौहार्द बना रहे और भारतीय सेना की आतंकवाद के खिलाफ जीत हो।