घाघरा: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा में स्वास्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
Ghaghra, Gumla | Sep 22, 2025 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, घाघरा में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर अरविंद कुशल एक्का के नेतृत्व में आज कुल105 महिलाओं का स्वास्थ्य जांच किया गया। इस जांच शिविर में एनिमिया जांच, सीकलसेल जांच,सुगर,बीपी, गैर संचारी रोग, तम्बाकू नियंत्रण,सहित कई जांच किया गया।