रजौली: जनता दरबार बना मजाक, 5 घंटे इंतजार के बाद भी अधिकारी नहीं पहुंचे
रजौली अंचल कार्यालय में शनिवार को प्रस्तावित जनता दरबार अव्यवस्था का शिकार हो गया। तय समय से पहले पहुंचे फरियादी दोपहर तक इंतजार करते रहे, लेकिन न तो अंचलाधिकारी कृष्णकांत चौबे पहुंचे और न ही कोई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहा। करीब पांच घंटे बाद लोग बिना समाधान के लौट गए। 4 pm