गोह: ओरानी गांव से एनबीडब्ल्यू वारंटी को किया गया गिरफ्तार
देवकुण्ड पुलिस ने थाना क्षेत्र के ओरानी गांव से एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटी की पहचान ओरानी गांव निवासी सुरेश यादव के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष निरंजन कुमार सिंह ने बताया कि कई दिनों से पुराने कांड में फरार चल रहा था, जिसके बाद उसे उसके घर से ही गिरफ्तार कर बुधवार की सुबह करीब 11 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।