बलरामपुर: कलवारी में ग्राम प्रधान ने स्कूली बच्चों के साथ संचारी रोग से बचाव के लिए जागरूकता रैली निकाली
7 अप्रैल सोमवार को 11बजे ग्राम कलवारी प्रधान जुगा लाल द्वारा संचारी रोग से बचाव के लिए स्कूली बच्चों के साथ गांव में जागरूकता रैली निकाली गई रैली में आशा एवं स्कूली बच्चों द्वारा लोगों को साफ सफाई के बारे में जागरुक करते हुए संचारी रोग से बचाव के बारे में बताया गया प्राथमिक विद्यालय से निकल गई रैली ग्राम कलवारी के प्रत्येक मजरो में लोगों को जागरूक किया।