बागबाहरा: भोकलूडीह के समीप सड़क किनारे पहुंचा जंगली दंतैल हाथी , देखने के लिए बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे लोग
उड़ीसा सीमा पार कर छत्तीसगढ़ आए एक दंतैल हाथी आज ग्राम भोकलूडीह के सड़क किनारे पहुंच गया ,खबर मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचकर भीड़ के रूप में जमा हो गए थे । वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंचकर हाथी की गतिविधियों पर नजर रखकर लोगों को सावधानी बरतने की अपील की जा रही है ।