महमूदाबाद: पॉलिटेक्निक महमूदाबाद में समारोह के दौरान वीडियो हुआ वायरल, बोतल लेकर डांस पर उठा विवाद, कॉलेज प्रशासन ने दी सफाई
महमूदाबाद स्थित जवाहर लाल नेहरू पॉलिटेक्निक के स्वर्ण जयंती समारोह का एक वीडियो वायरल होने से विवाद खड़ा हो गया है, जिसमें पूर्व छात्र मंच पर बोतल लेकर डांस करते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर इसे लेकर सवाल उठे तो कॉलेज प्रशासन ने सफाई दी कि यह नाटक का हिस्सा था और बोतल का इस्तेमाल प्रतीकात्मक रूप से किया गया। प्रधानाचार्य ने कहा कि वीडियो अधूरा और भ्रामक है।