बड़गांव: पानेरियों का मादड़ी स्थित गार्डन में हुआ सिंधु दर्शन यात्रा के यात्रियों का स्नेह मिलन समारोह, पशुपालन मंत्री रहे मौजूद
उदयपुर के पानेरियों का मादड़ी स्थित घूमर गार्डन में रविवार को हिमालय परिवार द्वारा 29वीं सिंधु दर्शन यात्रा 2025 के यात्रियों का स्नेह मिलन समारोह हुआ। पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में यात्रियों का तिलक, माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान हुआ। मंत्री कुमावत ने यात्रा को धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बताया।