बड़गांव: चित्रकूट नगर में स्कूटी चोरी की कोशिश, CCTV फुटेज हुआ वायरल
उदयपुर : शुक्रवार देर रात शहर के सुखेर थाना क्षेत्र स्थित चित्रकूट नगर में एक घर के बाहर खड़ी स्कूटी को चोरी करने की कोशिश का मामला सामने आया है। पूरी वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, देर रात करीब तीन अज्ञात युवक घर के बाहर खड़ी स्कूटी को चोरी करने पहुंचे।