बड़गांव: उदयपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री दलपत सुराणा को अंतिम विदाई, पंचतत्त्व में हुए विलीन
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, समाजसेवी और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्री दलपत सुराणा का लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और अस्पताल में उनका उपचार जारी था, जहाँ उन्होंने अंतिम सांस ली। सुराणा ने भाजपा संगठन को मजबूती देने में दशकों तक अहम भूमिका निभाई। वे पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता ही नहीं, एक विचारशील नेता थे