हज़ारीबाग: पीएम नरेंद्र मोदी 2 अक्टूबर को हजारीबाग के गांधी मैदान में सभा को करेंगे संबोधित, तैयारियां शुरू
झारखंड प्रांत में चल रही भाजपा के परिवर्तन यात्रा का समापन हज़ारीबाग़ से होगा । हज़ारीबाग़ के गांधी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बड़ी जनसभा को संबोधित कर परिवर्तन यात्रा का समापन करेंगे । वहीं पीएम के कार्यक्रम को लेकर टेंट-पंडाल का कार्य शुरू हो चुका है।इसे लेकर हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने कहा की पीएम मोदी के आगमन को लेकर हजारीबाग की जनता आतुर है|