रविवार संध्या 4:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार मधुबनी सदर अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिग लड़की ने अपने ही घर में पारिवारिक कलह की वजह से जहर खा ली। परिजनों द्वारा उसे आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां नाबालिग लड़की का उपचार जारी है। डॉक्टरों ने बताया नाबालिग लड़की खतरे से बाहर है और अभी उसे वेट एंड वॉच में रखा गया हुआ है।